झारखंडः बैंक मैनेजर निकला साइबर फ्रॉड का सरगना

झारखंड के जमशेदपुर में एक बैंक मैनेजर साइबर फ्रॉड का सरकना निकला। चेक क्लोनिंग कर साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की साकची शाखा के मैनेजर कीर्तिचंद्र खालखो (56) को गिरफ्तार कर लिया गया है। ठगी में उसकी संलिप्तता के बाद कार्रवाई की गई।

18.9 लाख की अवैध निकासी ऐसे हुई

यह घपला गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी कुलदीप कौर और भगवंत सिंह के खाते से किया गया है। कुलदीप व्यापारी हैं और साकची बाजार में कपड़े का बड़ा शोरूम है। कुलदीप कौर के पति पति भगवंत सिंह की मौत एक साल पहले हो चुकी है। बैंक मैनेजर कीर्तिचंद्र को इसकी जानकारी थी। भगवंत की मौत के बाद उनके एफडी, एलआईसी, पीपीएफ के सारे पैसे इसी खाते में ट्रांसफर होकर आ गए थे। उनके नाम से पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त खाते से 18 लाख 90 हजार की निकासी कर ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *