एक्सपर्ट का दावा- पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रच रहे इमरान खान

इमरान खान खुद तो सियासी संकटों का सामना कर ही रहे हैं। उन्होंने अपने देश यानी पाकिस्तान के खिलाफ भी साजिश रच दी है। ऐसा विशेषज्ञों का मानना है। उनका कहना है कि PM इमरान खान के कार्यों ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को मुश्किल की स्थिति में डाल दिया है। इसका कारण है अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंध। हाल ही में मास्को की यात्रा के बावजूद प्रधानमंत्री रूस का भरोसा जितने में विफल रहे।

लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कश्मीरी नेता शब्बीर चौधरी के साथ बातचीत में भारत और पाकिस्तान की भू-राजनीतिक स्थिति के एक विशेषज्ञ ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के असली चेहरे पर प्रकाश डाला।

चौधरी ने कहा कि विशेषज्ञ का कहना है कि, “इमरान खान पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। इमरान खान ने अमेरिका को कई तरह से चुनौती दी है। अमेरिका ने अफगानिस्तान युद्ध के दौरान सैन्य ठिकानों के लिए कभी नहीं कहा था, लेकिन उन्होंने (इमरान खान) इसे उकसाया। बाद में वह बाइडेन के एक फोन कॉल के लिए तरस गए। इसका बाद रूस में उनके द्वारा की गई टिप्पणी ने भी अमेरिका को नाराज किया। विशेष रूप से ऐसे समय में जब रूस यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार था। अब वह किसी पत्र के बारे में बात कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *