कुट्टू प्रकरण में जो भी दोषी होगा, बख्शा नहीं जाएगा : धन सिंह

हरिद्वार में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद बीमार हुए मरीजों को देखने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जिला अस्पताल पहुंचे। मंत्री इस घटना से खफा दिखे। उन्होंने कहा जो भी दोषी है वह व्यापारी हो या संबंधित विभागीय अधिकारी किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हर साल इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन में संबंधित विभाग की समीक्षा बैठक ली जाएगी। मंत्री ने जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि ईश्वर का शुक्र है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं।

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी जिला और मेला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को सभी मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी भर्ती लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने कांगड़ी के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मामले में लापरवाही न बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता का आटा सप्लाई करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *