पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन दिखेगा लू का असर, 40 के पार पहुंचेगा पारा, अलर्ट जारी

पश्चिमी यूपी में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए है अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में लू का अलर्ट जारी किया है। 7 और 8 अप्रैल को लू का असर ज्यादा दिखाई देगा। अगले दो दिन में तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।

मौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते मंगलवार की शुरुमौसम में लगातार आ रहे परिवर्तन के चलते सोमवार का दिन भी इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। दिन का तापमान चढ़ता हुआ 38 डिग्री पर पहुंच गया है। मार्च के बाद अब अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिस कारण से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। पहली बार सोमवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आत तेज गर्मी के साथ हुई है। अप्रैल के पहले 5 दिन में ही तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन गर्म हो रहा है। मार्च के बाद अब अप्रैल की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिस कारण से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।  सुबह लेकर शाम तक मौसम गर्म हो रहा है और दिन में भी लू का असर दिखने के कारण गर्मी बढ़ रही। तापमान अभी सही 38 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि 6 अप्रैल से अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने के आसार है। 7 और 8 अप्रैल को (सीवियर हीट वेव ) का असर रहेगा। इस बार लू का असर भी जल्दी शुरू हो गया है जिस कारण से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *