हरिद्वार-रुड़की सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी - News Detail

हरिद्वार-रुड़की सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी

रुड़की, हरिद्वार सहित सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद रुड़की, लक्सर स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त निगरानी शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीमें भी प्लेटफार्म और गाड़ियों की  चेकिंग कर रही है। रविवार को आतंकी संगठन के नाम से किसी  ने रुड़की के स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र भेजा था।

पहले भी इस तरह के पत्र आते रहते हैं। अधिकांश बार यह पत्र हरिद्वार के स्टेशन अधीक्षक के पास भेजे जाते थे। इस बार रुड़की के एसएस के पास पत्र भेजा गया।  पुलिस  धमकी भरे पत्र को गंभीरता से ले रहा है। स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पत्र भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *