धमकी: डॉक्टर से तीन करोड़ की मांगी रंगदारी - News Detail

धमकी: डॉक्टर से तीन करोड़ की मांगी रंगदारी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. वैभव कुच्छल को फोन कर बदमाश ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसा नहीं देने पर उसने डॉक्टर को जान से मारने और बेटे के अपहरण की धमकी दी है। भयभीत डॉक्टर ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच से पता चला कि फोन हापुड़ से आया था। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए हापुड़ भेजी गई है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *