पैंगोंग त्सो झील के पास एक और पुल बना रहा चीन

चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग त्सो झील के आसपास के क्षेत्र में एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है और यह चीनी सेना को इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को जल्दी से पहुंचाने में मदद कर सकता है। सैटेलाइट इमेज और मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है। चीन के नए निर्माण पर भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं आई है।

पहले ही एक पुल बना चुका है चीन 
अगस्त 2020 में भारतीय सैनिकों द्वारा पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर कई रणनीतिक चोटियों पर कब्जा करने के बाद चीन अपने सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारत भी सैन्य तैयारियों को बढ़ाने के समग्र प्रयासों के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलों, सड़कों और सुरंगों का निर्माण कर रहा है। पता चला है कि चीन ने हाल ही में इलाके में पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा किया है। जानकारों ने कहा कि नया पुल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 20 किमी से अधिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है। एलएसी के साथ चीनी गतिविधियों पर नजर रखने वाले भू-स्थानिक खुफिया शोधकर्ता डेमियन साइमन ने ट्विटर पर नए निर्माण की उपग्रह छवियां पोस्ट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *