कॉन्ट्रोवर्सी किंग हैं मीका, कभी किया Kiss कांड तो कभी खाई जेल की हवा

मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने गानों के अलावा विवादों की वजह से भी काफी सुर्खियों में छाए रहें। मीका की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में हर कोई जानता है। कैसे उन्होंने अपना करियर बनाया और किस तरह से उन्होंने खुद को साबित किया। आज 10 जून को मीका अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये साल सिंगर के लिए काफी खास होने वाला है, क्योंकि अब मीका अपने लिए पार्टनर की तलाश में निकल चुके हैं और वह नेशनल टीवी पर स्वयंवर करने जा रहे हैं। पर्सनल से दूर प्रोफेशनल और सुर्खियों की बात करें तो मीका सिंह और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। कई बार कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से मीका चर्चा में रहे, तो चलिए आपको उनके कुछ विवादों के बारे में बताते हैं।

मीका सिंह का Kiss वाला किस्सा
सिंगर मीका सिंह का किस कांड हर किसी को जरूर याद होगा। सिंगर ने बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को जबरन किस कर लिया था। राखी ने इसके बाद काफी बवाल भी किया था और सिंगर के खिलाफ केस भी फाइल किया था।

हिट एंड रन केस

सलमान खान के अलावा मीका सिंह भी हिट एंड रन केस में फंस चुके हैं। साल 2014 में सिंगर के ऊपर हिट एंड रन का केस लग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *