ईरान में अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत - News Detail

ईरान में अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत

55 को सुरक्षित बचाया, 3 लोग अभी भी लापता
तेहरान। ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स में अचानक आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी के प्रमुख मेहदी वलीपुर ने कहा कि शुरुआत में 89 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे और बाकी लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी रहेगा। एस्टाबान के गर्वनर यूसफ कारगर ने कहा कि बरामद किए गए 13 शवों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अब तक बाढ़ से घिरे इलाकों में 55 लोगों को बचा लिया गया है और बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *