मजदूर की मौत के बाद पुलिसकर्मी और एसडीएम पर पथराव - News Detail

मजदूर की मौत के बाद पुलिसकर्मी और एसडीएम पर पथराव

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जवाहर तापीय परियोजना में चिमनी का निर्माण कार्य होने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि अचानक झूला टूटने से काम कर रहे मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर मजदूरों और कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

जवाहर तापीय परियोजना में शुक्रवार दोपहर चिमनी का निर्माण का कार्य चल रहा था। चिमनी के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने के लिए झूला बनाया गया था। झूला अचानक से टूट गया और मजदूर जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम अक्षय कुमार पुत्र दुलाराम निवासी जिला गढ़वा, झारखंड़ बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जैसे की शव को ले जाने का प्रयास किया, तो आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *