अनिल कपूर की फिल्म ‘फन्ने खान’ के सेट पर हुई दुर्घटना - News Detail

अनिल कपूर की फिल्म ‘फन्ने खान’ के सेट पर हुई दुर्घटना

मुंबई। अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ‘फन्ने खान’ के सेट पर हुई दुर्घटना में एक सहायक निर्देशक गंभीर रूप से घायल हो गई। फिल्म निर्माताओं के अनुसार लड़की मोटर साइकिल के टक्कर मारने से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। ‘क्रिएज एनटरटेंमेंट’ की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मुंबई में हुई। हमारी फिल्म ‘फन्ने खान’ की एक सहायक निर्देशक उस समय घायल हो गई, जब एक मोटर साइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अब वह पूरी तरह ठीक है और जल्द शूटिंग पर लौटेंगी। पुलिस कानून के अनुसार बाइक सवार पर कार्रवाई कर रही है। निर्देशक अतुल मांजरेकर की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, राज कुमार राव और दिव्या दत्ता भी हैं। फिल्म के निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *