आजाद ने कहा- हमने खून पसीने से बनाई कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद अपने नए राजनीतिक करिअर की जम्मू से शुरुआत कर दी है। उन्होंने रविवार को सैनिक फार्म में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की कोशिश की। जम्मू में आजाद ने कहा कि मेरे दिल की धड़कनों में जम्मू कश्मीर की पूरी जनता बसती है।

53 साल कांग्रेस की सेवा की और कई ओहदें पर रहा। इसमें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक शामिल हैं। अब मैं कुछ नहीं हूं सिर्फ इंसान हूं। सभी को पता है कि मेरा मजहब इस्लाम है। मेरे कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ी संख्या में प्रदेश के लोगों ने पार्टी से इस्तीफे दिए और सहयोग दिया। आप सभी लोगों के संदेश पढ़ने में मुझे एक साल लगेगा।

इसके लिए सभी का आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच विधायक भी उनके साथ इस मंच पर हैं। जनसभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग अब सिर्फ बसों में जेल जाते हैं, वे डीजीपी, कमिश्नरों को बुलाते हैं, अपना नाम लिखवाते हैं और एक घंटे के भीतर चले जाते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस विकसित नहीं हो पाई है। कांग्रेस हमने खून पसीने से बनाई है। यह कंप्यूटर-ट्वीट और मैसेज से नहीं बनी है। कांग्रेस नई पार्टी के एलान से बौखला गई है। मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा, मेरे लिए सभी बराबर हैं। आजाद ने कहा कि उन्होंने पद में रहने के दौरान किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं किया।
अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए भगवती नगर में चार मंजिला भवन तैयार करवाया। जो रिकॉड तीन महीने में तैयार करवाया। हज यात्रा हाउस में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाए। देश भर में छह एम्स तैयार करवाए। जो दूसरी हुकूमत नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *