आज स्कूलों में मनाया जाएगा शिक्षक दिवस, मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे शिक्षकों को सम्मानित - News Detail

आज स्कूलों में मनाया जाएगा शिक्षक दिवस, मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे शिक्षकों को सम्मानित

प्रदेश में आज सोमवार को 23559 सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक शिक्षक दिवस पर राज्यपाल राजभवन में शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से पुरस्कृत करें।

वहीं मुख्यमंत्री मुख्य सेवक सदन में पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त स्कूलों के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा इस साल जिन दो शिक्षकों का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ हैं। उन्हें दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राजभवन में राज्यपाल वर्ष 2021 में शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक गबर सिंह बिष्ट, अंजना खत्री, सरिता, राजीव कुमार पांथरी, बीना कौशल, हृदय राम अंथवाल, हेमंत कुमार चौकियाल, मंजू बाला, ललित मोहन जोशी, मोहन सिंह, नंद लाल आर्य, हरीश चंद्र पांडे, मनोज कुमार पंत, दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, पूनम राणा, दीपा खाती, तनुजा जोशी, केशर सिंह असवाल, डॉ. अविनाश कुमार शर्मा को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा वर्ष 2018 व 2020 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रमेश बडोनी व डॉ. केवलानंद कांडपाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *