कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बद्रीनाथ रवाना

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में यात्रियों का एक दल बद्रीनाथ रवाना हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दल में रास्ते में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता व अन्य राज्य और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। रविवार रात बद्रीनाथ में विश्राम करके सोमवार सुबह भगवान बद्रीनाथ की पूजा करके यात्रियों का यह दल भारत के अंतिम गांव माणा रवाना होगा जिसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चमोली जनपद के विभिन्न गांव और उप नगरों में यह यात्रा होते हुए सोमवार रात को  गोपेश्वर में रात्रि विश्राम के बाद कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्री दल चमोली से जुड़े रुद्रप्रयाग जनपद जाएगा।
विभिन्न स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा के जो संकल्प राहुल गांधी ने चुने हैं उनको लेकर जागृति की जाएगी और इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनता के साथ किए जा रहे धोखे का पर्दाफाश किया जाएगा। तमाम घोटालों, भ्रष्टाचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड कानून व्यवस्था में विफलता भारी बेरोजगारी ,शिक्षा में उत्तराखंड का सबसे पिछले स्थान पर आना इन विषयों को मुद्दा बनाया जाएगा। सेना में  अग्निवीर भर्ती जैसे गंभीर सवालों पर जनता को जागृत किया जाएगा।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कल यात्रा का रात्रि पडाव चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में होगा व अगले दिन 8 नवंबर को यह यात्रा टिहरी जनपद के कुछ हिस्सों से होती हुई हरिद्वार रवाना होगी। जहां इस यात्रा के पहले चरण का समापन पवित्र हर की पैड़ी पर गंगा नदी के तट पर होगा। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि दूसरे चरण में उत्तराखंड में चल रही भारत जोड़ो यात्रा 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन से शुरू होगी और 19 नवंबर को 1 सप्ताह यात्रा के चलने के बाद इंदिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य के 13 जनपदों में इसका समापन किया जाएगा।
इस बीच धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि भारत जोड़ो यात्री दल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पहुंच गया। जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल वह मनोज रावत के नेतृत्व में यात्री दल का पारंपरिक ढंग से ढोल बाजों के साथ स्वागत किया गया। बाद में यह दल बद्रीनाथ रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *