61 लाख भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा बेच रहे हैकर - News Detail

61 लाख भारतीय व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा बेच रहे हैकर

हैकर्स ने पूरी दुनिया के 48.7 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा हैक करके इंटरनेट पर बेचने के लिए जारी कर दिया है। इनमें 61.62 लाख फोन नंबर भारतीयों के हैं। इस डाटा में फोन नंबर, देश का नाम और एरिया कोड शामिल हैं। सभी डाटा सक्रिय उपभोक्ताओं के हैं।

16 नवंबर को जारी डाटा में 84 देशों के नागरिकों की सूचना हैं। देशों के अनुसार ही नंबरों की श्रेणियां बनाकर बेची जा रही हैं। हैकर ने साथ में जारी संदेश में लिखा, आज मैं इन व्हाट्सएप यूजर्स के डाटा बेस को बेच रहा हूं। यह 2022 का हालिया डाटा है। यानी आप इसे खरीदेंगे तो ताजा एक्टिव मोबाइल यूजर्स मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *