आज से आगरा किला, सीकरी और सिकंदरा स्मारक होंगे रोशन

जी-20 की मेजबानी आज से भारत को मिल रही है। इस मौके पर देश के 100 स्मारकों को रोशन किया जाएगा। इनमें से तीन आगरा के हैं। ताजनगरी में आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर का मकबरा सिकंदरा स्मारक को गुरुवार से रात में रोशन किया जाएगा। सात दिन तक रात में लाइटिंग के साथ ही ताजमहल के साथ इन तीनों स्मारकों के प्रवेश द्वार पर जी-20 का लोगो भी लगाया जाएगा, जिससे इन स्मारकों पर आने वाले पर्यटक जी-20 की मेजबानी की जानकारी पा सकें।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार से सात दिनों तक स्मारकों पर लाइटिंग के साथ जी-20 का लोगो लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद बुधवार रात आगरा किला पर लाइटिंग का ट्रायल किया गया। गुरुवार को दोपहर में चारों स्मारकों पर लोगो का अनावरण भी किया जाएगा। यह लोगो ताजमहल समेत चारों स्मारकों के गेट पर लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *