अब समुद्री रास्ते से भी भारत को घेरने की कोशिश कर रहा चीन - News Detail

अब समुद्री रास्ते से भी भारत को घेरने की कोशिश कर रहा चीन

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार भारत को घेरने की कोशिश में लगा है। अब अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के बारे में बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अफ्रीकी देश जिबूती में अपना सैन्य अड्डा स्थापित किया है। चीन के इस कदम से हिंद महासागर में भारत के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ा होने का खतरा है।

पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 से चीन जिबूती में सैन्य अड्डे का निर्माण कर रहा था। इस साल यह सैन्य अड्डा संचालित हो गया है। चीन यहां बड़े पैमाने पर एयरक्राफ्ट कैरियर, युद्धक पोत, पनडुब्बियां तैनात करने की तैयारी में है।

सैन्य अड्डे पर देखे गए चीनी जहाज 
जिबूती में चीनी सैन्य अड्डे की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में युझाओ क्लास लैंडिंग शिप देखा गया था। कहा जाता है कि इस शिप में बड़े पैमाने पर टैंक, ट्रक व अन्य हथियार लगाए जा सकते हैं। यह जहाज जमीनी व हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *