मिनी, राजकुमार व ज्योत्सना जोशी रहे विजयवाणी ओपन माइक के विजेता - News Detail

मिनी, राजकुमार व ज्योत्सना जोशी रहे विजयवाणी ओपन माइक के विजेता

  • कवियों व शायरों के लिए आयोजित किया गया ओपन माइक कार्यक्रम

देहरादून। निरावधि जोकि कवियों व शायरों के लिए ए कम्युनिटी प्लेटफॉर्म है के द्वारा विजयवाणी ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मिनी राजकुमार वह ज्योत्सना जोशी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
निरावधी की ओर से विजयवाणी नाम से एक ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों व शायरों ने प्रतिभा किया एवं अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए निरावधि की चेयरमैन प्राची चंद्रा ने बताया कि निरावधि एक ऐसा मंच है जहां पर उभरते हुए शायरों कवियों को मंच प्रदान किया जा सके इसी क्रम में विजयवाणी नाम से ओपन माइक का पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिनके पीछे प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया सभी प्रतिभागियों में अपनी अपनी प्रस्तुति दी जिसके बाद मौजूद जजेस बिना बेंजवाल एवं कमला पंत जी ने ज्योत्सना जोशी को तृतीय स्थान पर, राजकुमार को द्वितीय स्थान पर एवं मिनी को प्रथम स्थान पर घोषित किया कार्यक्रम में बताओ गेस्ट ऑफ ऑनर मशहूर शायर परवेज गाजी, फेमस खतौलवि, समाज सेविका एवं पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी खुशबू गुरुंग , नीति आयोग की मास्टर ट्रेनर राधिका गुरुंग एवं आचार्य वर्षा माटा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में निकी पुष्कर, रमा चोपड़ा , ज्योत्सना जोशी, शांति बिंजोला, आयुष चौहान, मोहम्मद रेहान, पूजा कपूर, राजकुमार, वैष्णवी काला, नूपुर राणा, मंजू नेगी, मिनी गुप्ता, खामोश इंसान, आयुष बलूनी, अंजना कंडवाल, हरीश कंडवाल, हीरा मठपाल, विनीता मैथानी, भूपेंद्र अभय एवं गरिमा मौजूद थे। कार्यक्रम में विभिन्न रसों पर आधारित जैसे वीर रस प्रेम रस आदि पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी जिन पर श्रोताओं ने जमकर ताली बजाई एवं कार्यक्रम की सराहना की इस मौके पर कवियत्री रुचि ऋतंभरा ने भी सभी प्रतिभागियों को जो कि इस मंच पर प्रथम बार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे एवं कविता क्षेत्र में नया नया कदम रख रहे थे के लिए अपने अनुभव साझा किए। सभी प्रतिभागियों को वीएलसीसी इंस्टिट्यूट की ओर से गिफ्ट वाउचर भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *