कश्मीरियों के साथ अत्याचार का अारोप, महबूबा ने की जांच की मांग - News Detail

कश्मीरियों के साथ अत्याचार का अारोप, महबूबा ने की जांच की मांग

जम्मू: जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नई दिल्ली के तिहाड़ जेल में सजा काट रहे कश्मीरियों के साथ किये जा रहे प्रताड़ना और अमानवीय अत्याचारों की घोर निंदा की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री महबूबा ने गृह सचिव राजीव गाबा से इस मुद्दे पर टेलीफोनिक बात की। इस पर सचिव गाबा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे मामले पर पूरी गहनता से जांच करेंगे और दोषी पाए जाने वाले को सजा दिलवायेंगे।

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर को तिहाड़ जेल में बंद मुजफ्फराबाद के हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसूफ को शारीरिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *