सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

देहरादून। स्थानीय निकायों में सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेस प्रदेश सरकार को सड़क से सदन तक घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर समेत विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया।

देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार तानाशही शासन कर रही है।  जिसे कोंग्रेस कतई बर्दाश्त नही करेगी। सरकार ग्राम पंचायतो को खत्म करना चाहती है।

इस दौरान पूर्व विधायक हीरा सिंह बिस्ट, पार्षद नीनू सहगल, कांग्रेस नेता  सूर्यकांत धस्माना आदि वक्ताओं ने विचार रखे। उत्तरकाशी में नगरपालिका के विस्तारीकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी आशीष चौहान को ज्ञापन दिया।

देवप्रयाग नगर पालिका में आसपास के गावों को शामिल करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि ग्रामीण पालिका में शामिल होने का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनसुनी कर रही है। पालिका में शामिल होने से ग्रामीणों का नुकसान होगा। इससे उनके अधिकारों पर असर पड़ेगा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्क्ष सूरज राणा अदि मौजूद रहे।

बागेश्वर नगर पालिका के नए परिसीमन के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।  इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को त्यागपत्र दे देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *