देखिए तापसी पन्नू का नया अवतार - News Detail

देखिए तापसी पन्नू का नया अवतार

मुंबई। तापसी पुन्नू की खिलाड़ी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सूरमा’ का काम पूरा हो गया। तीस वर्षीय अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर इस खबर की घोषणा की।

तापसी ने लिखा, ”और देश के ‘सूरमा’ का फिल्मांकन पूरा हो गया। अंतिम चरण समाप्त होने के करीब हैं और 29 जून 2018 को हम यह बेहतरीन कहानी पेश करने के लिये तैयार हैं।’’

शाद अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पूर्व भारतीय हाकी के कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। पर्दे पर यह किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया है। तापसी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ की प्रेमिका का किरदार निभाते दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *