टौंस नदी में गिरा लोडर, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल - News Detail

टौंस नदी में गिरा लोडर, तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

विकासनगर । हरिपुर कोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर एक लोडर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोडर वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे टौंस नदी में पलट गया। इस हादसे में हिमाचल के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि लोडर वाहन हरिपुर कोटि इच्छाड़ी मोटर मार्ग से हिमाचल की ओर जा रहा था। छिबरो पावर हाऊस के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद वाहन करीब सौ मीटर नीचे टौंस नदी में जा गिरा। लोडर के टौंस नदी में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वाहन दुर्घटना की सूचना कालसी थाने को मिली। जिसके बाद कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने एसडीआरएफ को भी सूचित किया। सूचना पर एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर रेस्क्यू उपकरणों के सात मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने टौंस नदी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया।जिसमें एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया। तीन शवों को भी निकाला गया। कालसी थानाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने बताया लोडर सौ मीटर नीचे नदी में पलट गया।जिसमें चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। एक की हालत गंभीर है। जिसे नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल की पहचान वाहन चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह ,ग्राम केलारा,थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मृतकों में कंवर सिंह पुत्र भाग सिंह, ग्राम सेनठा ,नेरूवा हिमाचल प्रदेश, रोहित स्टाईक , नेरूवा हिमाचल प्रदेश और मनमोहन सिंह ,नेरूवा, हिमाचल प्रदेश शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *