जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप

रायवाला। जनपद  देहरादून के राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेज के अंतर्गत डांडा चौकी से कुछ दूर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक जानवरों का शिकार बन गया।

दरअसल, खांड गांव के पास जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोचा हुआ है। आसपास शव को घसीटने के निशान भी है। जिससे माना जा रहा है की गुलदार ने युवक को निवाला बनाया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष है। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जानवरों ने शव को खाया हुआ है। साथ ही उसके गले पर भी निशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *