साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है आदिशक्ति मां भगवती- महंत रोहित गिरी

हरिद्वार। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि अनादि काल से मां चंडी देवी अपने भक्तों पर कृपा बरसा कर उनका कल्याण करती आ रही है। श्रद्धाभाव से जो भक्त मां की शरण में आ जाता है उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। नवरात्रि का पांचवे दिन नील पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का बखान करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां की शक्ति समस्त संसार में व्याप्त है। जिस प्रकार मां अपने बालक का संरक्षण कर उसका भविष्य बनाती है। ठीक उसी प्रकार मां चंडी देवी अपने भक्तों के सभी संकट दूर कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। मां दुर्गा आदिशक्ति है जिनका तीनों लोकों में पूजन होता है। मां की आराधना करने वाले व्यक्ति का कभी कोई अमंगल नहीं होता और उस पर सदैव मां का आशीष बरसता रहता है। इसलिए हम सभी को संपूर्ण नवरात्रि मां के शरणागत अवश्य रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या स्वरूप बालिकाओं के पूजन से भी माता प्रसन्न होती है। व्यक्ति के मन को शांति मिलती है और जीवन में शुभता का आगमन होता है। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित अमित बेलवाल, पंडित ओमप्रकाश देशवाल शास्त्री, पंडित मनमोहन कंडवाल, पंडित नवल किशोर, पंडित रोहित डबराल, पंडित राजकुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र बिष्ट, संदीप नेगी, विकास बिष्ट, सोनू कुमार, विजय मोहन, ॠतिक सिंह तोमर, सुनील कश्यप, विशाल कश्यप, मोहित राठौर, सुनील तोमर उषा ब्रेको कंपनी से मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *