धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

देहरादून। इंडियन कैब्रिज स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का उत्सव बडे़ धूमधाम से मनाया गया। यह विद्यार्थियों के स्कूल का आखिरी वर्ष है। इस दिन विद्यालय में बिताए गए वर्षों का खट्टा मीठा अनुभव, स्मृतियां आदि ये बच्चे साझा करते हैं। विद्यालय के नियमानुसार कक्षा ग्यारह के द्वारा कक्षा बारह को फेयरवैल दी जाती है।
प्रागंण रंग बिरंगे शामियानों से सजा हुआ था। मंच की सजावट देखते ही बनती थी। विद्यार्थी सुंदर परिधानों में सभी के आकर्षण का केन्द्र थे। लगभग ग्यारह बजे छात्र छात्राओं को परम्परागत तरीकों से रोली टीका लगाकर उनका स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बच्चों द्वारा गढ़वाली नृत्य तथा अन्य नृत्यों को प्रस्तुत किया गया जिसका आनन्द सभी ने लिया। तदोपरान्त क्वीज प्रश्नोत्तरी का दौर शुरू हुआ जिसमें बारहवी के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इसके बाद मंच पर कैट वॉक, उनके अपने अनुभवों को साझा किया गया। इसके साथ साथ म्यूजिकल चैयर्स का भी आयोजन किया गया था। तदोपरान्त बच्चों को उपहार और कार्ड स्मृतिस्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मध्य में लन्च का भी आयोजन किया गया था। तत्पश्चात् प्रधानाचार्या द्वारा विजेता बच्चों के नाम की घोषणा की गयी। जिनमें, स्पार्क आफ द ईव अलीशा को, मिस्टर और मिस आई एस सी शिवम और निकिता को प्रदान किया गया। मोस्ट हैन्डसम बॉय का पदक अंश श्रीवास्तव को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने उनका उत्साह वर्धन किया। इसके बाद बच्चों द्वारा डांस आदि का आनन्द लिया गया जिसमें शिक्षकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और इन क्षणों को यादगार बनाया। सायं चार बजे कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *