सील गैस गोदाम से सिलेंडर निकलने की वायरल वीडियो पर डीएसओ ने कराया मुकदमा दर्ज - News Detail

सील गैस गोदाम से सिलेंडर निकलने की वायरल वीडियो पर डीएसओ ने कराया मुकदमा दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम को 03-01-2025 को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था। सील किये गये गोदाम के बाहर कल 03.01.2025 की सांय को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/ जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्रबल सम्भावना है कि यह सिलेण्डर निकाले जाने का कृत्य गैस ऐजेन्सी संचालक लोकेश उनियाल द्वारा किया गया है, जो उचित नहीं है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला पूर्ति अधिकारी प्राथमिकी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *