जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के 8 चैक वितरित किए

देहरादून। विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सुवाखोली में मुख्यमंत्री राहत कोष के 8 चैकों का वितरण किया। विगत बरसात के समय चलचला गांव में बादल फटने से कई लोग बेघर हो गये थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर विधायक जोशी ने सभी पीड़ित परिवारों को प्रशासन से फौरी तौर पर राहत प्रदान करवाई गई थी और सभी परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिये जाने की घोषणा भी की थी। मुख्यमंत्री रावत ने भी स्वयं 2 सितम्बर को मसूरी के शहीद स्मारक से पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार की राहत राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की थी।
आर्थिक सहायता पाने वालो में हुकुम सिंह पुत्र इन्दर सिंह, जगत सिंह पुत्र उत्तम सिंह, आशा देवी पत्नी गम्भीर सिंह, कुन्दर सिंह पुत्र कृपाल सिंह, चन्दन सिंह पुत्र मोहर सिंह, दीवान सिंह पुत्र मान सिंह, बसंती देवी पत्नी शेर सिंह एवं महेन्द्र सिंह पुत्र कुवंर सिंह को 25-25 हजार की राशि के चैक प्रदान किये। सभी पीड़ित परिवारों ने विधायक जोशी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार प्रकट किया। विधायक गणेश जोशी ने अनौपचारित तौर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा गरीबों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों को कृषि ऋण वितरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री भी इस मुहिम में स्वयं शामिल होकर किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर अनुज कौशल, जयपाल भण्डारी, अनुज रोहिला, घनश्याम नेगी, अरविन्द तोपवाल, जगदीश पयाल, सुन्दर सिंह पयाल, मोहन सिंह नेगी, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *