महिला को घर तक छोड़ेगी पुलिस, बेफिक्र होकर मनाइए जश्‍न

देहरादून। नए साल का जश्न जमकर बिना डर के मनाइए। उत्तराखंड पुलिस आपके साथ है। नए साल पर देर रात तक महिलाओं और घायलों के लिए यातायात निदेशालय की ओर से निशुल्क पिक एंड ड्रॉप व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इस बार राजधानी में नए साल का जश्न महिलाओें के लिए सुरक्षित हो, इसके लिए पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। 31 दिसंबर की रात शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात निदेशालय की ओर से एक एक कार और एक एक विक्रम की व्यवस्था की गई है। जो कि जरूरतमंद महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगे। इन जगहों पर उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात होगी। जोकि महिलाओं को कार या विक्रम में बैठाकर उनके घर तक छोड़ने जाएगी। इसके अलावा घायलों को अस्पताल और इलाज के बाद घर तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। जगह जगह सीपीयू कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। साथ ही शराबियों के खिलाफ देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ताकि शहर में हुड़दंग ना हो। निदेशक यातायात केवल खुराना का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी देर रात सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सुखद नाम से ये योजना शुरू की गई है। ये अपनी तरह का देश में पहला प्रयोग है। महिलाओं के अलावा घायलों को भी ये सेवा रात एक बजे तक निशुल्क दी जा रही है।

रात आठ से एक बजे तक मिलेगी सुविधा 

यातायात निदेशालय की ओर से ये सुविधा रात आठ बजे से रात एक बजे तक दी जाएगी। जो कि प्रेमनगर, आईएसबीटी, डीआईटी,राजपुर थाना और मोहकमपुर तक होगी। इस बीच कहीं भी जाने के लिए रात एक बजे तक महिलाएं इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *