जानिए, सीरियल किलर THE BEAST की कहानी

कोलंबिया। सीरियल किलर्स के बारे में तो आपने जरूर पढ़ा होगा, लेकिन एक खूनी एेसा भी है, जिसने 140 बच्चों की हत्या की थी। साल 1999 में लुइस अल्फ्रेडो गराविटो क्यूबिलोस को कोलंबिया में गिरफ्तार किया गया था, जहां उसने मासूमों को मारने की बात कबूली थी। उस पर 172 मासूमों को मारने का मुकदमा चलाया गया था, लेकिन उसके कुछ मामले चल रहे हैं। माना जाता है कि वह 100 अन्य हत्याओं का भी जिम्मेदार हो। उसके कत्ल का आंकड़ा 400 हो सकता है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक गराविटो को दुनिया का सबसे भयानक सीरियल किलर माना जाता है और इसी वजह से उसका नाम ‘द बीस्ट’ पड़ा। वह पांच साल तक बच्चों की हत्या करता रहा, जिसका अंत साल 1999 में उसकी गिरफ्तारी से हुआ।

उसने 6 साल के मासूम की भी हत्या की है। उसके द्वारा मारे गए ज्यादातर मासूमों की उम्र 8 से 16 वर्ष के बीच थी। वह सड़कों पर रहने वाले बच्चों को पैसे और गिफ्ट्स के जरिए दोस्त बनाता और फिर उनकी हत्या कर देता था। उनका विश्वास जीतने के लिए वह कभी साधु तो कभी स्ट्रीट वेंडर बन जाता था। कई बार वह टीचर और चैरिटी वर्कर के तौर पर लोगों के बीच जाता था। सहानुभूति हासिल करने के लिए वह अपंग भी बना। जब लोग उसके साथ सहज हो जाते थे तो वह उन्हें लॉन्ग वॉक पर ले जाता था, जहां वह एकांत में उनके साथ बलात्कार करने के बाद उन्हें प्रताड़ित, गला घोंटकर या टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर देता था। परेरा नाम के शहर के कब्रिस्तान में 36 शव मिलने के बाद कोलंबिया पुलिस को पहली बार साल 1998 में लगा कि उनका पाला एक सीरियल किलर से पड़ा है।

पहले यह लगा कि एक धार्मिक पंथ इसके पीछे है, उसके बाद देशभर में जांच शुरू की गई। 12 वर्षीय की बच्ची के साथ रेप करने के शक में गराविटो को कस्टडी में ले लिया गया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो पीड़ितों के अखबारों की क्लिपिंग बरामद की गईं। इसके बाद गराविटो ने देश के 54 शहरों में हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद पुलिस को पीड़ितों के शव और कंकाल बरामद हुए। कोलंबियाई कानून के तहत गराविटो को 30 साल की सजा दी जा सकती थी। चूंकि जांच में उसने पुलिस की मदद की थी, इसलिए उसकी सजा 22 साल कर दी गई। रिपोर्ट्स यह भी थीं कि अगर उसका बर्ताव अच्छा रहा तो वह पहले भी रिहा हो सकता है। 59 का गराविटो कोलंबिया के जिनोवा में पैदा हुआ था। उसके 6 छोटे भाई थे। मुकदमे के दौरान उसने बताया कि बचपन में उसका यौन शोषण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *