युवक ने धारदार हथियार से युवती पर बेरहमी से किया हमला, मौत

देहरादून । राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
धारदार हथियार से युवती पर बेरहमी से हमला किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। हमले के बाद लहूलुहान हालत में युवती को आनन-फानन में दून चिकित्सालय ले जाया गया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे घटनास्थल को घेरकर फॉरेंसिक जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हमले के कारणों को लेकर सख्ती से सवाल किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *