न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला: राजीव स्वरूप ने न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वारों पर सघन चैकिंग सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में ई-मेल के माध्यम से न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी को गंभीरता से लेते हुए, राजीव स्वरूप द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी जिला पुलिस प्रभारियों को न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाने और प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एंटी-सबोटाज चैकिंग, जनपदों में स्थापित न्यायालयों में स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के माध्यम से विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाने, सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध गतिविधि पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु/सूचना प्राप्त होने की स्थिति में निर्धारित एसटीएफ के अनुसार सुरक्षित निकासी व त्वरित कार्यवाही किये जाने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
न्यायालयों को धमकी भरे संदेश के स्रोत का पता लगाने के लिए एसटीएफ और साइबर सेल की विशेष टीमों की सहायता लेकर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
आई0जी0 गढ़वाल द्वारा आमजन एवं अधिवक्ताओं से अपील की गयी कि किसी भी लावारिस अथवा संदिग्ध वस्तु/वाहन/ व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *