देवाल के ऐरठा गांव में आजादी के 78 वर्ष बाद भी नहीं पहुंची सड़क, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)
विकासखंड देवाल के ऐरठा गांव में सड़क नहीं होने पर बृहस्पतिवार को गांव की बीमार महिला हिमंती देवी को ग्रामीणों ने डंडी की मदद से 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लाया फिर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वर्ष 2021 से 8 किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने के बाद आज भी ऐरठा गांव के ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया हैं, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि गांव के लिए पदमल्ला -कंजरू- ऐरठा सड़क स्वीकृत हुई थी, लेकिन 4 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई हैं। ग्रामीण राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव की एक महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे डंडी के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक लाया गया, इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण भवान राम, दिनेश, पुरन राम, रमेश राम, प्रताप राम, विमला देवी, त्रिलोक राम, कांति देवी, कुंवर राम, कला देवी, दीपा देवी, गणेशी देवी आदि ग्रामीणों ने मरीज को अस्पताल पहुंचाया, ग्रामीणों ने सड़क कटिंग का कार्य जल्द शुरू नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *