अंकिता भंडारी को न्याय और VIP अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा घेराव

देहरादून । अंकिता भंडारी न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा देहरादून विधानसभा का घेराव किया गया । मंच की कमला पंत ने कहा कि भाजपा सरकार एक दिन नारी शक्ति वंदन विधानसभा सत्र लाकर महिला हितैषी होने की नौटंकी कर रही है । अंकिता भंडारी हत्याकांड को 3 वर्ष से भी ऊपर हो गए उस हत्या के VIP अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं लेकिन आजतक उनको ना गिरफ्तार किया गया ना उनपर कारवाई हो रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूरी ने ताकत लगा रखी है कि किसी तरह अंकिता हत्याकांड के VIP अपराधियों को बचाया जाए क्योंकि जिन VIP के नाम सामने आए हैं वो दुष्यंत गौतम और अजय कुमार भाजपा के बड़े पदाधिकारी हैं ।
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा सरकार को नारी वंदन के नाम पर एक दिन का विधानसभा सत्र करते हुए शर्म नहीं आती है । प्रदेश में आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण महिलाओं को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, प्रदेश में आए दिन महिलाओं की हत्या हो रही है, पहाड़ में जंगली जानवरों के हमलों के कारण महिलाएं अपनी जान गंवा रही है और अंकिता भंडारी की हत्या के VIP अपराधी भाजपा नेताओं के साथ खुलेआम घूम रहे हैं । क्या भाजपा सरकार ने महिलाओं के इन विषयों पर कभी चर्चा करी लेकिन एक दिन का नारी वंदन सत्र की राजनीतिक नौटंकी कर रही है ।
मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का चाल चरित्र महिला विरोधी है, अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को पालने पोषने वाली भाजपा नारी वंदन के नाम पर केवल राजनीतिक नौटंकी कर रही है ।
मंच की आंदोलनकारी ऊषा भट्ट ने कहा भाजपा महिलाओं का शोषण करने वाली पार्टी है और उनके राज में लगातार महिला अपराध बढ़ रहे हैं, अंकिता भंडारी की हत्या में भी भाजपा से जुड़े लोग ही थे, यही भाजपा का चाल और चरित्र है । मंच ने चेतावनी दी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के VIP अपराधियों को गिरफ्तार करके सजा नहीं दी जाती तो वो भाजपा के पदाधिकारियों का घेराव करेंगे ।
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने एलआईसी बिल्डिंग से रैली निकालते हुए विधानसभा की तरह कूच किया जिसे पुलिस ने रिस्पना पुल के पास बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया, बैरकेडिंग पार करने की कोशिश में मंच के आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस के धक्का मुक्की हुई । मंच के सदस्य बैरिकेडिंग के पास ही सड़क पर बैठ गए और सभा करी और भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए नारे लगाए।
विधानसभा घेराव में पूर्व कमिश्नर एस एस पांगती, ऊषा भट्ट, पद्मा गुप्ता, विमला कोली, विपिन नेगी, ब्रिगेडियर(रि.) सर्वेश डंगवाल, पी सी थपलियाल, पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी, पंकज क्षेत्री, शकुंतला, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, अनिल डोभाल, सूरज नेगी, तुषार, मातेश्वरी रजवार, भुनेश्वरी कठैत कृष्णा सकलानी, तान्या, दीपा, पार्वती नेगी , सुशीला अमोली, सुलोचना आदि कई लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *