दून में आज और कल दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, कई जगह डायवर्ट होगा ट्रैफिक

देहरादून । भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रहेंगे। उनके दौरे के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों का नया रूट तय किया गया है। शिमला बाईपास और अन्य स्थानों पर विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होगी। इसके लिए वह शुक्रवार दोपहर दून पहुंच जाएंगी। उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस बीच यह दूसरा शनिवार भी है। ऐसे में अतिरिक्त पर्यटक उमड़ने की संभावना है। इससे जमा परेशान कर सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इसका प्लान जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *