केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों से रूबरू होंगे नागरिक,
आयुष्मान, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि सहित अनेक योजनाओं के लिए मौके पर होगा पंजीकरण
देहरादून। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में 15 जून से 20 जून, 2026 तक विशेष प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को जिला पंचायत देहरादून, 18 जून को कालसी एवं डोईवाला, 19 जून को सहसपुर एवं विकासनगर तथा 20 जून को चकराता एवं रायपुर में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा तथा उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।