Accident : विद्युत विभाग के दो कर्मचारी गंभीर घायल

चमोली/नारायणबगड़। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंती बाजार के पास बुधवार को यातायात विभाग के इंटरसेप्टर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार विद्युत विभाग के दो संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अनिल रावत के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि लक्ष्मण सिंह का पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यातायात विभाग का इंटरसेप्टर वाहन थराली से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। पंती बाजार के पास अचानक वाहन बेकाबू होकर रॉन्ग साइड में चला गया और नारायणबगड़ से पंती की ओर जा रहे स्कूटी सवार अनिल रावत और लक्ष्मण सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल और लक्ष्मण दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों विद्युत विभाग में संविदा के पद पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अनिल रावत के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, लक्ष्मण सिंह का पैर फ्रैक्चर हुआ है। घायल दोनों व्यक्ति विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इंटरसेप्टर वाहन चालक ने बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *