भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ की बैठक: नवनियुक्त मंडल संयोजकों का स्वागत
देहरादून । देहरादून महानगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर निकाय प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश संयोजक (निकाय प्रकोष्ठ) सचिन गुप्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी जी ने देहरादून महानगर के समस्त नवनियुक्त मण्डल संयोजकों का पारंपरिक रूप से पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं।
सचिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे। गुप्ता ने मण्डल संयोजकों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, “नगर निकाय प्रकोष्ठ को उत्तराखंड प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक और विशेषकर बूथ स्तर तक ले जाने के लिए एक विशेष अभियान चलाना होगा। हमारा लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाना है।”इसके साथ ही, बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। सचिन गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड के युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महानगर भर में विशेष सेवा अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए जनहित के विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्य किए जाएं।इस बैठक में महानगर और निकाय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी अभियानों को पूरी शक्ति से सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर संयोजक निकाय प्रकोष्ठ विजय गुप्ता,सह संयोजक अमन गुप्ता,सुमित गर्ग हिमांशु सिंह,जीतेन्द्र भारतद्वाज,महताब अली,मनोज गर्ग के राम बाबू,अनूप गोयल, अमनदीप सिंह सौरभ सचदेव सचदेवा, शिवम् कोठियाल आदि संयोजक सह संयोजक उपस्तिथ रहे।