डीपीएम हुंडई द्वारा ‘हुंडई ऑलवेज अराउंड कैंप’ का आयोजन

Dehradun :  देहरादून में हुंडई के ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं और शानदार छूट प्रदान करने के उद्देश्य से डीपीएम हुंडई द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को रिंग रोड, जोगीवाला में ‘हुंडई ऑलवेज अराउंड कैंप’ का आयोजन किया गया।
इस कैंप के माध्यम से हुंडई के ग्राहकों को सेल्स, सर्विस और एच-प्रॉमिस (पुरानी कारों की खरीद-बिक्री) से जुड़ी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कैंप में नई कारों की बुकिंग पर आकर्षक छूट दी गई। साथ ही, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के लिए पूरी तरह से जांची-परखी गई गाड़ियां उचित कीमतों पर उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा, ग्राहकों को सर्विस लेबर और कार के स्पेयर पार्ट्स पर भी शानदार छूट प्रदान की गई। हुंडई कारों की मुफ्त धुलाई के लिए कूपन भी वितरित किए गए, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ मिला।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हुंडई के ग्राहकों को एक ही स्थान पर बिक्री, सर्विस और पुरानी कारों से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना था।
इस कैंप का सफल आयोजन रणवीर सिंह (सीईओ, सर्विस), शोभित ओबेरॉय (सर्विस हेड), अज़ीम खान (सेल्स मैनेजर), ज्योति कैथल (कस्टमर केयर मैनेजर) और प्रबोध चमोली (वर्कशॉप मैनेजर) के नेतृत्व एवं सहयोग से किया गया।
डीपीएम हुंडई के इस आयोजन के माध्यम से देहरादून के ग्राहकों को बेहतर सेवाओं, आकर्षक ऑफर्स और सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *