कांग्रेस ने विधानसभा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया - News Detail

कांग्रेस ने विधानसभा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया

चमोली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज गैरसैंण में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं के विरोध में कांग्रेसजनों एवं आम जनता ने विधानसभा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सभी ने प्रदेश की जनता की आवाज़ बुलंद की और सरकार से जनसमस्याओं पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। विधानसभा घेराव में उमड़ा जनसैलाब स्प्ष्ट संकेत दे रहा है कि 2027 में जनविरोधी भाजपा सरकार की विदाई तय है। विधानसभा घेराव के दौरान जिस तरीके से पुलिस ने मुख्यमंत्री के इशारे पर हमें रोकने की कोशिश की, वो लोकतंत्र के लिए बिल्कुल सही नहीं है। उत्तराखंड के हक, जनता के अधिकार और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान सह प्रभारी मनोज यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत , सीडब्ल्यूसी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष करन महारा, पूर्व विधायक मनोज रावत, मुकेश नेगी, दिनेश चौहान, देवेंद्र नौडियाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *