जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, सेना द्वारा शवों का रेस्क्यू जारी - News Detail

जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, सेना द्वारा शवों का रेस्क्यू जारी

चमोली। ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. का हेलीकॉप्टर, कॉल साइन VT-HCX, बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा (देहरादून) के लिए रवाना हुआ था जिसमें  हेलीकॉप्‍टर जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही सेना ने रेस्क्यू की कमान भी संभाल ली है। लापता हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए सभी टीमें समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हेलीकॉप्टर एवं उसमें सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पांडुकेश्वर सड़क से सात किलोमीटर लगभग पैदल रास्ते पर घटनास्थल स्थित है।
बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री कर्नाटक के और पायलट दिल्ली का है।
हेलीकॉप्टर में सवार छः व्यक्तियों का विवरण पायलट सहित कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली, प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक, अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक, वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक, सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक, एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक, सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन का कहना है कि पायलट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, टीम घटना स्थल को रवाना कर दी गई है।
सीएम धामी रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर
सीएम धामी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उक्त हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’
खराब मौसम में भी जारी थी उड़ान
खराब मौसम के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान जारी थीं। दोपहर एक बजकर पांच मिनट एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी जो देहरादून पहुंचा। एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जो लापता हो गया। एक बजकर 20 मिनट फिर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी। वह भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया। फिर पता चला कि 1.12 मिनट पर उड़ने वाला हेलीकॉप्टर लापता है। इसके बाद भी दोपहर 2.10, 2.15 और 2.22 उड़ान भरी गईं। देहरादून के लिए दिनभर में लगभग 12 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। सभी चार्टर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *