श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल देवपूजा के लिए बंद करने की पारंपरिक धार्मिक प्रक्रिया 'पंच पूजा' आज से विधिवत शुरू - News Detail

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल देवपूजा के लिए बंद करने की पारंपरिक धार्मिक प्रक्रिया ‘पंच पूजा’ आज से विधिवत शुरू

चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल देवपूजा के लिए बंद करने की पारंपरिक धार्मिक प्रक्रिया ‘पंच पूजा’ आज 12 नवंबर 2026 से विधिवत शुरू हो गई है। इन पांच दिनों के विशेष अनुष्ठानों के बाद 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर मुख्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। पंचदेव पूजाओं का विशेष महत्व है श्री बदरीनाथ धाम में, पंच पूजाओं के शुरू होते ही धाम में देवताओं का आगमन हो जाता है और शीतकाल के छः महीने तक भगवान बदरीविशाल जी की पूजा का अधिकार देवताओं को मिल जाता है, जबकि बाकी छः महीने मनुष्य पूजा करते हैं। पंचदेव पूजाओं की तिथियां निम्नवत रहें- प्रथम पूजा ( 12 नवंबर): आज भगवान गणेश की भोग पूजा साथ में कपाट बंद कर दिए गए हैं।द्वितीय (13 नणर्णवंबर): कल आदि केदारेश्वर मंदिर व श्री शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं। तृतीय दिवस (14 नवंबर): खडग-पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन बंद किया जाता है। चतुर्थ दिवस (15 नवंबर): मां लक्ष्मी जी का आह्वान किया जायेगा कि आप आइये और कपाट बंद होने से पूर्व भगवान के साथ विराजिए। पंचम दिवस (16 नवंबर): दोपहर 2:56 पर मंत्रोचार, विधि विधान के साथ भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल देवपूजा के लिए बंद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *