विधायक हरीश धामी व मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से मिली राहत - News Detail

विधायक हरीश धामी व मनोहर टोलिया को हाईकोर्ट से मिली राहत

नैनीताल । सरोवर नगरी उत्तराखंड हाई कोर्ट ने विधायक हरीश धामी और मनोहर टोलिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के ‘अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य’ मामले में पारित दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और याचिका को निस्तारित कर दिया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि 15 नवंबर को पुलिस ने उनके और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सात साल से कम सजा के प्रावधान वाले इस मामले में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 का अनिवार्य नोटिस दिए बिना ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सीधा उल्लंघन है। वहीं, सरकार की ओर से आरोप लगाया गया कि याचिकाकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया, पोडियम में तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पुलिस को नियमों के पालन का निर्देश देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *