‘‘यस बैंक’’ ने 22 प्रतिशत मुनाफा कमाया, शुद्ध लाभ 1,077 करोड़ - News Detail

‘‘यस बैंक’’ ने 22 प्रतिशत मुनाफा कमाया, शुद्ध लाभ 1,077 करोड़

देहरादून। निजी क्षेत्र के बड़े ‘‘यस बैंक’’ को दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत मुनाफा हुआ है। बैंक के मुताबिक दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,077 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। ज्यादा बढ़ोतरी गैर ब्याज की आय में दर्ज की गई है, दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक की गैर ब्याज आय में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ बढ़ा है और ब्याज से होने वाली आय में करीब 26.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि, ब्याज से होने वाली आय 1888.8 करोड़ रुपए रही है। गैर ब्याज की कमाई 1422.3 करोड़ रुपए और कुल आय 3311.1 करोड़ रुपए हुई है।
जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यस बैंक का मुनाफा 882.6 करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 35 फीसदी बढ़कर 1,889 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में यस बैंक की ब्याज आय 1,399.3 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.82 फीसदी से घटकर 1.72 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में यस बैंक का नेट एनपीए 1.04 फीसदी से घटकर 0.93 फीसदी रहा है। ‘‘यस बैंक’’ के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 2,720.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,974.3 करोड़ रुपए रहा। तीसरी तिमाही में नेट एनपीए 1,543.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,595.1 करोड़ रुपए रहा।
बैंक के सीईओ राणा कपूर ने कहा, ‘‘यस बैंक ने निरंतर आय वितरण और त्वरित विकास गति के साथ एक और तिमाही में संतोषजनक प्रदर्शन किया है, जिसमें बैंक ने 2.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बैलेंस शीट हांसिल किया और 1.7 लाख करोड़ रुपए से अधिक की अग्रिम बुक की है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *