गणतंत्र दिवस के दिन तीन बम धमाकों से दहला असम - News Detail

गणतंत्र दिवस के दिन तीन बम धमाकों से दहला असम

गुवाहाटी। असम के तिनसुकिया जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन धमाके हुए। पुलिस ने बताया कि इसके पीछे युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आइ) के विद्रोहियों का हाथ होने का संदेह है। हांलाकि इन विस्फोटों में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि कुछ मिनटों के अंतराल पर जगुन थाने के पास नाले में दो विस्फोट हुए, जबकि तीसरा विस्फोट लीडो थाने के पास तिराप कोलियरी (कोयले की खदान) के निकट हुआ।

पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने गुवाहाटी में संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट कम तीव्रता के थे। पुलिस का कहना है कि इन विस्फोटों के संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *