बढ़ती महंगाई पर आस्था पड़ी भारी, गंगाजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा - News Detail

बढ़ती महंगाई पर आस्था पड़ी भारी, गंगाजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा

हल्द्वानी : हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड में आस्था महंगाई पर भी भारी पड़ रही है। जी हां, यहां डीजल और पेट्रोल की कीमत से महंगा गंगाजल बिक रहा है। इन दिनों मुख्य डाकघर में 30 से 40 लोग हर रोज गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर्व के कारण हल्द्वानी और नैनीताल में गंगाजल की मांग बढ़ गई है। यहां ऋषिकेश का गंगाजल 76 रुपये तो गंगोत्री का 102 रुपये लीटर बिक रहा है, जबकि पेट्रोल की कीमत 75 रुपये प्रति लीटर है।

महाशिवरात्रि में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मंदिरों में पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में भक्तों की सहूलियत को देखते हुए डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस से गंगाजल की बिक्री शुरू की है।

मुख्य डाकघरों में गंगाजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हल्द्वानी मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर वाईके बमेठा ने बताया कि पर्व के कारण गंगाजल की मांग बढ़ रही है।

यह है गंगाजल की कीमत

धाम————-200 मिली.——500 मिली.

ऋषिकेश——–28 रुपये———38 रुपये

गंगोत्री———–38 रुपये——–51 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *