श्रीदेवी की अस्थियां उनके पति बोनी कपूर और देवर अनिल कपूर ने गंगा में की विसर्जित

हरिद्वार : सिने अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां उनके पति बोनी कपूर और देवर अनिल कपूर ने गंगा में विसर्जित की। इसके बाद बोनी कपूर और अनिल कपूर, अमर सिंह  और अन्‍य राज्य अतिथि गृह ग्राम कोठी रवाना हो गए। वहां दोपहर का भोजन करने के उपरांत यह सभी लोग हरिहर आश्रम कनखल जाएंगे। वहां कुछ देर आराम करने के बाद जॉली ग्रांट से शाम शाम की फ्लाइट लेकर मुंबई रवाना होंगे

आज सुबह अभिनेत्री श्रीदेवी के अस्थि पुष्प हरिद्वार गंगा में प्रवाहित करने के लिए उनके पति बोनी कपूर, देवर अनिल कपूर सहित करीब 6 लोग जेट एयरवेज की फ्लाइट से 12:50 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से सभी लोग सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर कपूर खानदान के पुरोहित शिवकुमार पालीवाल मौजूद रहे।

पूरे कर्मकांड से गंगा में श्रीदेवी की अस्थियां प्रवाहित की गई। इसके बाद परिवार के सदस्य राज्य अतिथि गृह डाम कोठी चले गए। वहां उनके दोपहर के भोजन का कार्यक्रम है। इसके बाद सभी लोग जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के हरिहर आश्रम में दर्शनों को जाएंगे। कपूर परिवार देर शाम जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *