बस खाई में गिरी, 13 यात्रियों की मौत

रानीखेत, अल्‍मोड़ा :  देघाट (अल्मोड़ा) से रामनगर (नैनीताल) जा रही केमू की बस टोटाम में गोलूधार के पास लगभग ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी दुर्घटना में करीब 13 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है।

तहसीलदार प्रताप राम टम्टा के अनुसार बस सुबह पांच बजे रामनगर (नैनीताल) के लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना सुबह तकरीबन पौने नौ बजे हुई। बस में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को रामनगर स्थित चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।

घटना स्थल तहसील मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर है। प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंचने तथा राहत व बचाव कार्य में देरी हो रही। स्थानीय ग्रामीण रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त बस में फंसे घायलों को निकालने में जुटे हैं। यहां से रामनगर भेजा जा रहा है। सल्ट, भिकियासैंण, भतरौजखान से डॉक्टरों की टीम भी मौके की ओर रवाना कर दी गई है। उधर, रामनगर से भी पुलिस एवं फायर की टीम तथा दो एम्बुलेंस मौके की ओर रवाना हो चुकी हैं।

सीएम ने व्‍यक्‍त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में भतरोज खान रामनगर मोटर मार्ग पर कालीधार-मुहाना के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और नैनीताल के जिलाधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं  की जायेगी। घायलों का हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के लिए अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश भी दिये है।

मृतकों की सूची

1 हरीश (38 वर्ष) पुत्र  त्रिलोक सिंह निवासी पोओ चमकाना अल्‍मोड़ा

2 चंदन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी अल्‍मोड़ा

3  दलीप सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी अल्‍मोड़ा

4 देवी दत्‍त पुत्र हीरा मणि निवासी अल्‍मोड़ा

5 कलावती चंद पत्‍नी राजेंद्र चंद निवासी भिकियासैंण अल्‍मोड़ा

6 मोनिका बंगारी पुत्री आनंद सिंह अल्‍मोड़ा

7 चंद्रा देवी निवासी अल्‍मोड़ा

8 गोपाल राम पुत्र जोगा राम निवासी गांव क्‍यारी अल्‍मोड़ा

9 उत्‍कर्षा बंगारी पुत्री आनंद सिंह बंगारी निवासी अल्‍मोड़ा

10 महेंद्र सिंह निवासी अल्‍मोड़

तीन मृतकों के नाम पता नहीं चले हैं अभी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *