कांग्रेस को श्मशान जाने के लिए 4 आदमी नहीं मिलेंगे

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा है कि 2019 के चुनाव के बाद कांग्रेस को श्मशान जाने के लिए 4 आदमी भी नहीं मिलेंगे| सत्ता के नशे में चूर होकर अश्विनी चौबे ने कहा कि अगली बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी और दो तिहाई बहुमत के साथ एनडीए विजय हासिल करेगी| इसके बाद सीधे अश्विनी चौबे कांग्रेस की आलोचना पर उतर आये और कहा कि कांग्रेस चारों खाने चित्त होने वाली है और श्मशान जाने के लिए 4 आदमी नहीं ढूँढ पायेगी| केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि राहुल जी सोचते हैं कि अपना वंशवाद चलता रहे। वह संविधान की खिल्ली न उड़ाएं। मोदी जी शेर हैं, उनके सामने वह सवा शेर बनने की कोशिश न करें। लोकसभा में वह गूंगे क्यों रहते हैं? उनके भाषण में कोई तथ्य नहीं रहता है।बिहार की बक्सर लोकसभा सीट से चुनकर आये केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे अपने विवादित बयान के लिए हमेशा चर्चाओं में रहते हैं| इसी माह में उनके पुत्र अरिजीत शाश्वत को साम्प्रदायिक मामलों में गिरफ्तार भी किया गया था तब भी अश्विनी चौबे बेटे के समर्थन में काफी चर्चाओं में रहे थे|वहीं कुछ माह पूर्व भी उन्होंने कहा था कि बिहार के लोग एक छोटी सी बीमारी होने पर भी दिल्ली एम्स इलाज करवाने पहुंच जाते हैं। जिसकी वजह से एम्स में इतनी भीड़ लग जाती है। अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्होंने एम्स के अधिकारियों को कहा है कि ऐसे लोगों का बिना इलाज किये उन्हें वापस बिहार भेज दें। जबकि कई बार वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ़ भी विवादित बयानबाज़ी कर चुके हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *