शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा - News Detail

शादी के बंधन में बंधे सोनम कपूर और आनंद आहूजा

मुंबई। अनिल कपूर की लाडली सोनम अब मिसेज सोनम आहूजा हो गई हैं चार साल से दोस्ती का चला आ रहा रिश्ता आज शादी के पवित्र बंधन में बंध गया पंजाबी रीति रिवाज से शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज वर-वधु को आशीर्वाद देने आये थे

ये समारोह सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुआ । रस्में दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुईं
इस शादी के लिए अमिताभ बच्चन, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडिस सहित कई सितारे वहां पहुंच गए हैं।

कपूर परिवार के लोग सभी का स्वागत करने के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं। ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से की जायेगी और उसके बाद शाम को मुंबई के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन होगा।

शादी के मंडप में सोनम कपूर पहुंच चुकी हैं l उन्हें एक लाल चुनर के बीच उनके भाइयों अर्जुन, हर्षवर्धन और मोहित ने मंडप तक लाया, बताया जा रहा है कि सोनम की मौसी के बंगले के लान में शादी की रस्में चल रही हैं और जल्द ही सभी रस्में सम्पन्न होंगी

चार साल पहले सोनम और आनंद के बीच दोस्ती हुई थी जो प्यार में बदल गई। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा।

इस बीच आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ विवाह स्थान तक पहुंचे

इन डिज़ाइनरों ने तैयार किये कपड़े

सोनम कपूर के लिए तीन डिज़ाइनरों ने शादी के कपड़े तैयार किये हैं l सोनम कपूर अपनी फेवरेट डिज़ाइनर अनामिका खन्ना की ड्रेसेज पहनी है वैसे उनके लिए अबू जानी और संदीप खोलसा ने भी कपड़े तैयार किये हैं और अनुराधा वकील ने लहंगा तैयार किया है
समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक फैशन डिजाइनर राधवेन्द्र राठौर ने आनंद आहूजा का वेडिंग ड्रेस डिजाइन किया है। बताया जाता है कि कपूर परिवार के कुछ पुरुष भी राधवेन्द्र के ही डिजाइन किये गए अचकन और सूट पहनेंगे। ये वही राघवेन्द्र राठौर हैं, जिन्होंने साल 2014 में सोनम कपूर स्टारर फिल्म ख़ूबसूरत में फवाद खान के कपड़े बनाये थे।

हनीमून अभी नहीं

ख़बर है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस साल अक्टूबर के महीने में हनीमून पर जायेंगे शादी होते ही सोनम को तुरंत कान फिल्म फेस्टिवल में जाना हैं, जहाँ वो कई वर्षों से रेड कारपेट पर नज़र आई हैं l सोनम वहां अकेले ही जायेंगी
आनंद उनके साथ नहीं होंगे उन्हें 14 मई को फ्रेच रिवेरा पहुंचना है l सोनम कपूर हमेशा से ही अपने बिंदास अंदाज़ को लेकर फेमस रही हैं। छह साल पहले उन्होंने सिमी ग्रेवाल को ‘इंडियाज़ मोस्ट डिजाईरेबल’ चैट शो में इंटरव्यू दिया था कि वो नहीं चाहतीं कि उनका होने वाला हसबैंड उनके पापा की तरह हो। सोनम ने इसे स्पष्ट करते हुए बताया था कि वो अपने पिता अनिल कपूर से बेहद प्यार करती हैं। लेकिन उनमें वो सारी क्वालिटी है जो उनके पिता में है।

दोनों का मिज़ाज काफ़ी मिलता है और इसी कारण वो चाहती हैं कि उनका होने वाला दूल्हा, पापा की तरह न हो कर मम्मी सुनीता की तरह हो। शादी से पहले सोनम का मंडप इस तरह से सजाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *