यात्रियों से भरा ट्रेपों पलटा, पांच लोग घायल

देहरादून: शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में हादसा हो गया है। बदरीनाथ जाते समय यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह पांच बजे का है।  टैंपो ट्रेवलर संख्या uk05 pa 0139 हादसे का शिकार हो गया। सभी यात्री उज्जैन से बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे  थे। लेकिन तभी वाहन तेज गति होने के कारण मोड पर अनियंत्रित हो  गया और पलट गया। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई। यातायात पुलिस का कहना है कि सभी यात्री सकुशल हैं। अभी ऑबजरवेशन के लिए अस्पताल में रखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *